Dilawar Singh

Add To collaction

समय - लेखनी प्रतियोगिता -08-Feb-2024

कविता का शीर्षक:- समय



समय बड़ा बलवान हैं 

नित्य नए सबक देता हैं 


यह निरंतर चलने की 

अलबेली सीख हमें देता हैं


बिना रुके बिना थके 

कर्म का महत्व समझा देता हैं


परिस्थितियाँ निरंतर बदलती रहती हैं  

थक हार बैठने से कुछ हासिल नहीं होता हैं 


जो हिम्मत रख परिश्रम करते हैं 

समय भी उन्हीं का साथ देता हैं


जो समय के साथ चलते हैं

समय उन्हें उन्नति और ऐश्वर्य देता हैं


अच्छे कर्मों का अच्छा व 

बुरे कर्मों का बुरा फल देता हैं


कर्तव्यनिष्ठ, भेदभाव रहित 

निष्पक्ष सदा रहता हैं


सुख-दुख धूप-छांव 

सब आनी जानी माया हैं 


जीवन में सदा जीवंत रहना 

यही उद्देश्य हमारा हैं 


इंसान वही है जो शुरू से 

अंत तक एक समान रहता हैं 


बाकी सब कठपुतलियां हैं 

जिनसे समय खेलता रहता हैं


🙏🙏🙏🙏🙏

दिलावर सिंह 

#प्रतियोगिता हेतु



   15
7 Comments

Sushi saxena

14-Feb-2024 05:10 PM

V nice

Reply

Mohammed urooj khan

12-Feb-2024 02:01 PM

👌🏾👌🏾👌🏾

Reply

Gunjan Kamal

10-Feb-2024 11:46 PM

👌👏

Reply